अमृतसर| जिला ट्रेडर्स कमिश्न के चेयरमैन गुरप्रीत कटारिया ने नारियल पानी के स्टॉक पर पेशाब करने की वायरल वीडियो मामले में कड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेडर्स कमीशन ने तुरंत संज्ञान लिया और पूरी घटना की जानकारी फूड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त (फूड सेफ्टी) को दी। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नारियल का स्टॉक जब्त कर लिया। इसके अलावा संबंधित विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।


