वर्कशॉप चौक से लेकर नई सब्जी मंडी के बीच रोड लाइटें खराब, 4 जगह ब्लैक स्पॉट

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम के पब्लिक लाइटिंग सिस्टम में शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर गंभीर कमियां सामने आई हैं। सिटी में वर्कशॉप चौक से लेकर नई सब्जी मंडी तक सड़क पर चार स्थानों पर ब्लैक स्पॉट बने हुए हैं। इन सभी स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। यह वही मार्ग है, जहां से अमृतसर की दिशा से ट्रैफिक जालंधर शहर में प्रवेश करता है। दूसरी ओर, यहां सब्जी मंडी, दाना मंडी और पटेल चौक स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनियों के ट्रक पूरी रात आवाजाही करते हैं। दिन के समय इस मार्ग से स्कूल, कॉलेज और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों का आवागमन रहता है। ऐसे में रात के समय लाइटों का बंद होना लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन रहा है। तस्वीरों में देखिए सभी चारों ब्लैक स्पॉट के हालात। इनमें सबसे संवेदनशील स्थान बिस्त दोआब नहर और काला संघियां ड्रेन के पुलों पर रोशनी का प्रबंध न होना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *