लम्मा पिंड चौक में ट्रैफिक सिग्नल बंद, सड़क भी टूटी

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी के ट्रैफिक को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले लंबा पिंड में ट्रैफिक की बड़ी समस्या बनी हुई है। यहां नगर निगम के हिस्से की सड़क टूटी पड़ी है और ट्रैफिक सिग्नल काफी समय से बंद हैं, जिससे ट्रैफिक कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। चौक की खस्ताहाल सड़क ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। बिना रुके लोग चारों दिशाओं से अपने वाहन चौक में ले आते हैं, जिससे स्थिति गंभीर बनी रहती है। दूसरी ओर हाईवे की सर्विस लेन में सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत पाइप डालने के लिए खुदाई चल रही है। सर्विस लेन बंद होने से सारा ट्रैफिक मेन लेन पर आ गया है और जाम लग रहा है। टूटे पोल, टूटी ग्रिलें, बंद स्ट्रीट लाइटें और खराब सड़क हालात को और बिगाड़ रहे हैं। इलाके के लोगों ने जल्द सुधार की मांग की है। जनता की परेशानी के चार बड़े पहलू 1. लम्मा पिंड चौक पर रोजाना जाम लम्मा पिंड चौक में प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक सिग्नल सही ढंग से काम नहीं कर रहे, जिसके कारण चारों दिशाओं से आने वाले वाहन आपस में फंस जाते हैं और लंबी कतारें लग जाती हैं। 2. बदहाल सड़कें, बढ़ता हादसों का खतरा चौक के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। खराब सड़क के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। 3. उड़ती धूल से सांस लेना मुश्किल टूटी सड़क के कारण दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांस लेना तक दूभर हो गया है। 4. पीक ऑवर्स में हालात बेकाबू सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ट्रैफिक इतना अधिक हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रभावित इलाके- होशियारपुर रोड की कॉलोनियां, लम्मा पिंड, इंडस्ट्रियल एस्टेट, माता शैलानी देवी एरिया, संतोखपुरा रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *