भास्कर न्यूज | जालंधर 44वीं ऑल इंडिया पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट में पंजाब पुलिस टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बीएसएफ की टेकनपुर अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस ने मिडले रिले टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। टीम के मैनेजर डीआईजी इंद्रबीर सिंह की अगुवाई में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। डीएसपी जसविंदर सिंह ने घोड़े ‘सुधा’, हेड कांस्टेबल प्रभजोत सिंह ने ‘बिग स्टार’ और सीनियर कांस्टेबल सिमरनजीत सिंह ने ‘शेरशाह’ के साथ शानदार तालमेल दिखाते हुए टीम को पदक दिलाया। इस उपलब्धि से पंजाब पुलिस और राज्य का नाम देशभर में गौरवान्वित हुआ है।


