भवन्ज कला केंद्र में सजी 116वीं ‘गुनगुनाती शाम’, रफी-आशा के गीतों से महका माहौल

अमृतसर| भवंस कला केंद्र की ओर से अपने परिसर में 116वां मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गुनगुनाती शाम’ भवंस एसएल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। संगीत प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस मधुर संध्या को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में अमृतसर की डिप्टी मेयर अनीता रानी कैंडी अपने पुत्र तरुणबीर कैंडी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके पश्चात मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट कलाकारों में डेंटल सर्जन डॉ. अमित धवन और डेंटल सर्जन जम्मू डॉ. अरविंदर कौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कला केंद्र के समन्वयक विनोद शर्मा ने बताया कि यह संध्या महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी और आशा भोंसले के सदाबहार गीतों को समर्पित रही। संगीत यात्रा की शुरुआत डॉ. अमित धवन द्वारा प्रस्तुत “आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले” से हुई, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *