ईएसआई हॉस्पिटल में ब्लड टेस्ट नहीं हो रहे

जालंधर | मॉडल टाउन मेन रोड पर सीवरेज ब्लॉकेज के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा है। इस रोड से लोग मॉडल टाउन मार्केट, श्री गुरु तेग बहादुर नगर, मॉडल हाउस रोड, न्यू मॉडल टाउन जैसे इलाकों की तरफ जाते हैं। ये शहर के सबसे पाश इलाकों में शामिल हैं। लेकिन नगर निगम यहां पानी की निकासी की दिक्कत दूर नहीं कर रहा है। जबकि स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे भी इस रोड से गुजरते हैं। नगर निगम इस तरफ ध्यान दे। -कमल कुमार, मॉडल टाउन। जालंधर| शहीद उधम सिंह नगर स्थित ईएसआई अस्पताल में सामान्य बीमारियों की जांच तक नहीं हो पा रही है। यहां ब्लड टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते मरीजों को जांच के लिए सिविल अस्पताल जाना पड़ रहा है। जालंधर में जिन कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बने हुए हैं, उन्हें ईएसआई अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। टायफाइड, सीएफटी, सीबीसी आदि जांचों की आवश्यकता होने पर मरीजों को दूसरी जगह रेफर करना सरासर गलत है। कर्मचारी अपनी कंट्रीब्यूशन नियमित रूप से ईएसआई में जमा कराते हैं, ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें बदले में समुचित और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। -राजिंदर कुमार, जालंधर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *