नामकुम । टाटीसिल्वे स्थित महिलौंग निवासी कांग्रेस के नेता रामदेव सिंह के पिता नेत्रनाथ सिंह (75) का रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे स्व. नेत्रनाथ सिंह अपने पीछे पांच पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके छोटे भाई जितेंद्र सिंह ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के केंद्रीय सचिव हैं। उनका अंतिम संस्कार महिलौंग स्थित मुक्तिधाम में किया गया।


