नामकुम| थाना क्षेत्र के चाय बागान स्थित एक मकान के कुएं से पुलिस ने मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान जानकी बाला के रूप में हुई है, जो उसी घर में किरायेदार के तौर पर रह रही थी। परिजनों के अनुसार जानकी बाला मानसिक रूप से बीमार थीं और उनका इलाज रिनपास में चल रहा था।


