“15 मार्च को कांशी राम का जन्मदिवस मनाएगी बसपा’

अमृतसर | बहुजन समाज पार्टी की बैठक जिला वाइस प्रधान मंगल सिंह सहोता की अध्यक्षता में रामबाग गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव तारा चंद भगत पहुंचे। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव बलवंत सिंह कहरां, जिला इंचार्ज जगदीश दुगल और गुरबख्श सिंह महे भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान तारा चंद भगत ने कहा कि पार्टी के संस्थापक कांशी राम जी का जन्म दिवस 15 मार्च 2026 को प्रदेश स्तर पर मनाया जाएगा और अमृतसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर रणबीर सिंह राणा, जिला सचिव सुखदेव सिंह राजोके, बूटा सिंह, ज्ञानी बलदेव सिंह, देश राज, वसण सिंह काला, अश्वनी सरंजन, प्रधान जगतार सिंह, सुखदेव सिंह जगतपुरिया आदि नेता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *