एआई से रेज्यूमे की जांच और उम्मीदवारों की शॉर्ट-लिस्टिंग को स्वचालित किया

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस में एआई उत्पादों के निर्माण पर वर्कशाप आयोजित की गई। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ा अनुभव देना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उत्पादों के विकास के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यक्रम का संचालन विनीत गुप्ता और सनी औलख द्वारा किया गया, जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने वाली आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे नई तकनीक के माध्यम से रेज्यूमे की जाँच और उम्मीदवारों की शॉर्ट-लिस्टिंग को स्वचालित बनाया जा रहा है। इसके अलावा, विद्यार्थियों को ऑफिस समय के बाद कॉल संभालने वाले डिजिटल रिसेप्शनिस्ट और इंटरव्यू के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाले मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में भी बताया गया। सत्र के दौरान निवेश की निगरानी करने वाले डेशबोर्ड और रिपोर्ट का कई भाषाओं में अनुवाद करने वाले टूल की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला के अंत में एक सवाल-जवाब सत्र हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी शंकाएं दूर कीं। डॉ. राजेश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं पढ़ाई और उद्योग की जरूरतों के बीच की दूरी को कम करने में मदद करती हैं और विद्यार्थियों को नई तकनीकों से अपडेट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *