21 मार्च से सजेगा 26वां नेशनल थिएटर फेस्टिवल

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर की प्रसिद्ध थिएटर संस्था मंच-रंगमंच द्वारा विरसा विहार के सहयोग से 21 से 30 मार्च तक 10 दिवसीय नेशनल थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल के डायरेक्टर और शिरोमणि नाटककार केवल धालीवाल ने बताया कि यह 26वां आयोजन पंजाब नाटशाला के संस्थापक जतिंदर बराड़ की याद में उन्हें समर्पित किया गया है। इस उत्सव में पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों की नाट्य मंडलियां हिस्सा लेंगी, जहां विशेष रूप से जतिंदर बराड़ द्वारा रचित नाटकों का मंचन होगा। इस अवसर पर एक रंगमंच व्यक्तित्व को जतिंदर बराड़ मेमोरियल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। यह सभी नाटक विरसा विहार के करतार सिंह दुग्गल ऑडिटोरियम में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे नि:शुल्क देखे जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *