भास्कर न्यूज | अमृतसर राष्ट्रीय नौजवान सोशल एंड स्पोर्ट्स सोसायटी की धार्मिक इकाई एकनूर सेवा ट्रस्ट द्वारा मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में 17वां महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। इस आयोजन के अंतिम चरणों में शिव भक्ति की ऐसी अविरल धारा बही कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। कार्यक्रमों के आखिरी दिन धार्मिक गायकों, पार्टियों और कलाकारों ने शिव की महिमा का गुणगान किया। इस मौके विशेष तौर पर नॉर्थ हलके के विधायक विजय कुंवर प्रताप सिंह, सुनील दत्ती, सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, राज कंवलप्रीत पाल सिंह, सिम्मी बाबा, अमन ऐरी, पार्षद श्रुति विज, अमनदीप सिंह बोपाराय, विशाल वधावन, शवी वर्मा, गोपाल खोसला, सुभाष पप्पू और कई मुख्य मेहमान मौजूद थे। मेहमानों के स्वागत के दौरान उन पर फूल बरसा कर उन्हें भगवान के नाम का सिरोपा और तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। एकनूर सेवा ट्रस्ट और मुख्य सेवादार अरविंदर वड़ैच ने कहा कि पिछले 17 वर्षों के मुकाबले आने वाली नई शिवरात्रि पर हर प्रोग्राम में शिव भक्तों का बढ़ा हुआ जोश देखकर और हर प्रकार की सहायता समर्पित करने के बाद, ट्रस्ट टीम के सदस्य अगले साल की शिवरात्रि और भी धूमधाम से मनाने के लिए तैयार होते हैं। इस मौके पर मुख्य मेहमानों और भक्तों पर 100 किलो फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र बनी। कार्यक्रम के दौरान पवित्र जोत वड़ैच, आशा रानी, लवलीन वड़ैच, सिद्धार्थ अरोड़ा, डॉ. नवदीप शर्मा, रंजन शर्मा, रंजीत कुमार, राजिंदर शर्मा, कमल शर्मा, नीलू, शैली, कोमल, मुन्ना, विशाली तानिया, ज्योति और सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे।


