महाशिवरा​ित्र के उपलक्ष्य में समागम करवाया

अमृतसर | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मानव कल्याण सेवक संस्था की ओर से गुरुद्वारा पिपली साहिब के सामने विशाल लंगर का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य संस्था के प्रतिनिधि रवि मेहरा की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष तौर पर आम आदमी पार्टी एससी विंग अमृतसर के जिला प्रधान डॉ. इंदर पाल तथा साहिब सिंह पहुंचे। इस अवसर पर सभा की ओर से दोनों अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. इंद्रपाल ने उपस्थित लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर अमर सिंह, धर्मेंद्र, सुनील भानू, राकेश, मलूक सिंह, सुरिंदर सिंह सन्नी सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *