कंटेनर में रखा 5 करोड़ का गांजा जब्त:खाली बताकर गुमराह कर रहा था ड्राइवर, डंडे की आवाज ने खोली पोल

रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर नागालैंड पासिंग कंटेनर एनएल 01 एई 3374 से चिल्फी पुलिस ने मंगलवार को 900 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। ड्राइवर आयाज खान ने बताया कि वह ओडिशा से राजस्थान जा रहा है और वाहन खाली है। शक होने पर जवानों ने कंटेनर की बॉडी को डंडे से ठोका तो आवाज भरी हुई थी। तलाशी में 30 बोरियां छिपाई गई थीं। हर बोरी में 30-30 किलो गांजा भरा था। कुल वजन 9 क्विंटल निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *