गांव बडिंग में शहीद किशन सिंह को समर्पित हॉकी टूर्नामेंट शुरू, कबड्डी मुकाबले 27 को

भास्कर न्यूज | जालंधर गांव बडिंग में तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। यह टूर्नामेंट 25 फरवरी तक चलेगा, जबकि 27 फरवरी को कबड्डी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। समारोह के प्रबंधक अमृतपाल सिंह बिट्टा ने बताया कि गांव में समय-समय पर ऐसे खेल आयोजन करवाए जाते हैं, ताकि युवाओं को अपनी महान विरासत से जोड़े रखा जा सके और उन्हें खेलों की ओर प्रेरित किया जा सके। टूर्नामेंट में विजेता हॉकी टीम के लिए 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम के लिए 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया है। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 71 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 61 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। मुख्य अतिथि नितिन कोहली ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें नशे की लत जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सके। यह टूर्नामेंट शहीद किशन सिंह गड़गज कमेटी बडिंग स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा 100वीं सालाना शताब्दी को समर्पित है। शहीदों की याद में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत श्री अखंड साहिब का पाठ भी करवाया जाएगा, जिसका भोग 27 फरवरी को सुबह 10 बजे डाला जाएगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर कमेटी के प्रधान अमृतपाल सिंह बिट्टा, लखवीर सिंह, मनप्रीत सिंह सेक्रेटरी, भूपिंदर बुप्पी, भूपिंदर पिंदा और दलविंदर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *