भास्कर न्यूज | जालंधर आरएमबी जालंधर चैप्टर की ओर से चेयरमैन राजेश बाहरी की अध्यक्षता में “मंदी में व्यापार स्थिरता” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. सचिन खुल्लर थे। डॉ. खुल्लर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर विश्लेषण और मूल्यांकन बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज एआई और चैटजीपीटी जैसे आधुनिक टूल्स की मदद से कारोबारी अपने काम को अधिक प्रभावी और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ-साथ फेस-टू-फेस संवाद और बेहतर कार्यशैली भी सफलता की कुंजी है। यदि हम समय के साथ खुद को ढाल लें और वर्तमान दौर को अपना मित्र बना लें, तो बाजार की मांग के अनुरूप काम करते हुए सफलता हासिल की जा सकती है। सेमिनार के अंत में मुख्य वक्ता डॉ. सचिन खुल्लर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर चेयरपर्सन डॉ. धान्नया नायर ने मुख्य वक्ता और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेक्रेटरी दिव्या बहल, एडवोकेट अमन सांझ, सीमा अबरोल, राजेंद्र पाल, डॉ. पीयूष सूद, पुनीत जिंदल, राजा सिंह, समर आहूजा, शीतल शर्मा, हरमनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह जॉली, डॉ. अमनप्रीत सिंह, पुनीत चड्ढा, जतिंदर जायसवाल, जसकीरत सिंह, मोहित सरीन, लक्ष्य अग्रवाल, चेतन बक्शी, रजत सेठी, अनु बाहरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


