सिस्टम्ज सेफ्टी एंड रिस्क मैनेजमेंट पर गेस्ट लेक्चर करवाया

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में सिस्टम्ज़ सेफ्टी एंड रिस्क मैनेजमेंट विषय पर एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डीआरडीओ की पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर चित्रा राजगोपाल शामिल हुईं। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रोफेसर चित्रा के अनुभव से विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को आधुनिक दौर की चुनौतियों को समझने में मदद मिलेगी। लेक्चर के दौरान प्रो. चित्रा ने डीआरडीओ के कामकाज के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ का मुख्य लक्ष्य भारतीय सेना के लिए स्वदेशी तकनीक से अत्याधुनिक हथियार, मिसाइल और रडार विकसित करना है। उन्होंने समझाया कि रिसर्च का मुख्य उद्देश्य कम से कम संसाधनों का उपयोग कर बेहतर सुरक्षा उपकरण तैयार करना होता है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से सुरक्षा मानकों की जानकारी दी और बताया कि किसी इमारत में विस्फोट की स्थिति में लोगों और पूरी बिल्डिंग को सुरक्षित रखने के लिए किस तरह के सुरक्षा उपकरण और तकनीक अपनाई जानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *