सुबह धुंध, दिन में धूप; पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

अमृतसर | शहर में मंगलवार सुबह घनी धुंध देखने को मिली, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ा। सुबह वातावरण में नमी बनी रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटी और आसमान साफ रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी से 2 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *