सरकारी जमीन पर कब्जा… भाजपा डेलीगेशन ने मेयर को सौंपा मांग पत्र

भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मेयर वनीत धीर से मिलकर भार्गव नगर थाने के पास केंद्र सरकार की जमीन पर कथित कब्जे रुकवाने की मांग की। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह भूमि केंद्र सरकार की है। उन्होंने विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के पूर्व जारी लिखित आदेश की प्रति, नक्शा तथा फर्द इंतकाल की कॉपियां अधिकारियों को सौंपीं। साथ ही जालंधर के डीसी कार्यालय में भी अलग से मांग पत्र दिया गया है। अंगुराल ने कहा कि जो लोग 1992 की रजिस्ट्री के आधार पर मालिकाना दावा कर रहे हैं, उनके रकबे की निशानदेही और खसरा नंबरों की लोकेशन की जांच करवाई जाए। उन्होंने रजिस्ट्री रद्द कर दोषी अधिकारियों व अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की मांग की। भाजपा पार्षदों ने भी प्रशासन से अपील की कि जमीन पर कम्यूनिटी सेंटर व जरूरतमंदों के लिए आवास परियोजना विकसित की जाए। इस दौरान कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *