इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग भविष्य के लिए जरूरी

जालंधर | मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों के कौशल विकास को लेकर एक विशेष पहल की गई। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने विभिन्न उद्योगों का दौरा किया, ताकि वहां ट्रेनिंग ले रहे छात्रों की प्रगति का जायजा लिया जा सके। इस दौरान मेंटर्स ने एक्शन बैटरी, ए-स्टार पावर, सैनी इलेक्ट्रिकल, पावर ऑटोमेशन और इनवो-टेक इंजीनियर जैसी इकाइयों का निरीक्षण किया। टीम ने खास तौर पर छात्रों की उपस्थिति, उनकी तकनीकी रुचि और काम करने के तरीके का मूल्यांकन किया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रेनिंग का माहौल काफी अच्छा है और विद्यार्थी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम सीख रहे हैं। वे उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से व्यावहारिक ज्ञान और हुनर हासिल कर रहे हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ असल मशीनों और औद्योगिक वातावरण का अनुभव मिलता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज हमेशा विद्यार्थियों को स्किल्ड बनाने के लिए ऐसे प्रयास करता रहता है, जिससे शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच आपसी तालमेल और मजबूत होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *