तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को उड़ाया

भास्कर न्यूज । नागौर बीकानेर हाईवे पर टाटा मोटर्स के सामने रविवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस से उसके चालक ने लापरवाही से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के वक्त एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था, फिर भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया। पीड़ित संजय देवड़ा ने बताया कि उनके भाई सुबह खेत जा रहे थे, तभी सुबह 11:54 बजे यह हादसा हुआ। वहां मौजूद राहगीरों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, एम्बुलेंस (RJ 21 TA 2651) का मालिक शिवराम मुण्डेल (निवासी चिमराणी) है और हादसे के समय प्रवीण आचार्य इसे चला रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *