बाल वाटिकाओं में अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के पांच माह से वेतन नहीं

भास्कर न्यूज | सिरोही महात्मा गांधी राजकीय स्कूलों में संचालित बाल वाटिकाओं में लगे केयरटेकर व सफाई कर्मी को 5 माह से प्लेसमेंट एजेंसी के वेतन भुगतान नहीं करने पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक निदेशक अजय माथुर व जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय के कांतिलाल आर्य से मुलाकात की। इस दौरान इन स्कूलों में लगे अल्प वेतन कर्मचारियों के वेतन में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताई। संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री छगनलाल भाटी ने बताया कि इनका वेतन भुगतान राज्य सरकार की ओर से सीधे प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से किया जाता है, लेकिन संगठन ने कहा कि पांच पांच माह तक अल्प वेतन कार्मिकों का वेतन भुगतान नहीं किए जाने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *