नगर निगम ऑफिस की पार्किंग से 25 सेकंड में चोरी:लुधियाना के दुकानदार बोले संडे को होती हैं चोरी अबतक 20 वाहन हो गए ग़ायब

लुधियाना के माता रानी चौक स्थित नगर निगम ऑफिस की पार्किंग से चोरों ने पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दी है। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में रविवार शाम एक चोर ने मात्र 25 सेकंड में लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली और रफूचक्कर हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है जिसे देखकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खुलती नज़र आ रही है। पीड़ित गौरव वर्मा ने बताया कि वह रोज़ की तरह अपनी बाइक नगर निगम ऑफिस के मेन गेट के पास पार्क कर दुकान पर गए थे। शाम को जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी। CCTV फुटेज में क्या दिखा फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक काली टी-शर्ट पहनकर पैदल आता है। वह बड़ी चालाकी से बाइक के पास बनी थड़ी पर बैठ जाता है ताकि किसी को शक न हो। मौका मिलते ही वह खड़ा होता है बाइक का लॉक तोड़ता है और किक मारकर महज़ 25 सेकंड के भीतर बाइक लेकर फरार हो जाता है। दुकानदारों का फूटा गुस्सा: संडे मतलब चोरी का दिन इलाके के दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। उनका आरोप है कि पिछले कुछ महीनों में इसी पार्किंग से 20 के करीब बाइक और एक्टिवा चोरी हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि ज़्यादातर वारदातें रविवार को ही होती हैं। हम यहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकारी पार्किंग से गाड़ियां गायब हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हमने मांग की है कि रविवार के दिन यहां विशेष गश्त बढ़ाई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *