शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ने चलेगा अभियान

सिरोही | जिले में पारिवारिक या आर्थिक तंगी के कारण स्कूल से दूर रह रहे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। कलेक्टर अल्पा चौधरी के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई, सिरोही ने ‘उम्मीद’ विशेष अभियान की शुरुआत की है। अभियान का उद्देश्य शिक्षा के अधिकार के तहत जिले के सभी वंचित बालक-बालिकाओं का सरकारी स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सर्वे टीमें कच्ची बस्तियों और प्रवासी मजदूरों के बच्चों की पहचान करेंगी। चिह्नित बच्चों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के समन्वय से इन बच्चों को निकटवर्ती सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। सहायक निदेशक राजेंद्र पुरोहित ने आमजन और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे शिक्षा से वंचित बच्चों की सूचना देकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *