1.72 लाख करोड़ का बजट भविष्य का रोडमैप: विधायक

भास्कर न्यूज | राजिम विधायक रोहित साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के 1.72 लाख करोड़ रुपये के वार्षिक बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वहारा वर्ग के विकास का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने वाला और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का प्रमाण है। विधायक ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और गरियाबंद जिला के विकास के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। युवाओं के लिए कौशल विकास व रोजगार, किसानों के लिए कृषि आधुनिकीकरण तथा गरीबों के लिए आवास व कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद बजट 35 गुना बढ़ा है, जिससे प्रदेश की 3 करोड़ जनता को लाभ मिलेगा। ‘संकल्प’ थीम के साथ प्रस्तुत यह बजट 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *