बालोद| मंगलवार को बालोद सिटी कोतवाली थाने मंे कुंदरुपारा निवासी सरिता ठाकुर को पुलिस ने जिला कोर्ट के पास शिकारीपारा स्टेशन मार्ग में मिले बैग को सुरक्षित लौटाया। सरिता ने बताया कि आरक्षक चंद्रभान सिंह की पहल से बैग सुरक्षित मिला। बैग में 30 हजार के मोबाइल, 50 हजार के सोने के जेवरात, एटीएम, पैसे थे। आरक्षक चंद्रभान ने बताया कि ड्यूटी के दौरान बैग मिलने के बाद इसकी जानकारी आरआई को दी। जिसके बाद संबंधित महिला को सुपुर्दनामा किया गया। जल्दबाजी में स्कूटी से बैग गिरने की जानकारी महिला ने दी है।


