संकल्प का नहीं, बल्कि संकट का बजट : कांग्रेस

बालोद | जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प का नहीं, बल्कि संकट का बजट है। उनका कहना है कि सरकार सीधे पैसे देने का लालच देकर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की बदहाली से ध्यान भटका रही है। हिरवानी ने सवाल उठाया कि अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तो ₹1.50 लाख की सहायता से किसी का भविष्य कैसे सुधरेगा। उन्होंने कृषक उन्नति योजना के लिए आवंटित राशि को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। साथ ही, खाद, बीज की बढ़ती कीमतों और सिंचाई सुविधाओं की कमी पर सरकार की चुप्पी को गंभीर कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *