सिटी रिपोर्टर | दुर्ग राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अफसरों व कर्मचारियों ने शासकीय आईटीआई पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लगभग 40 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क हेलमेट भी बांटे गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने एवं वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने की अपील की।


