परिवहन उप निरीक्षक भर्ती रिजल्ट…:300 अंकों की लिखित परीक्षा में 242 पाने वाले को इंटरव्यू में 4 नंबर, फिर भी टॉपर

परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) भर्ती के लिए आयोजित 30 अंकों के इंटरव्यू में एक उम्मीदवार को सिर्फ 4 नंबर मिला। इसके बाद भी वह टॉपर है। दरअसल, 300 अंकों की ​लिखित परीक्षा में उन्होंने 242.64 अंक ​हासिल किया था। चयन सूची लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनी है। इसमें उम्मीदवार को सबसे अधिक अंक मिला है। मंगलवार की शाम काे इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट सीजीपीएससी की ओर से जारी किया गया है। परिवहन उप निरीक्षक के कुल 15 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 2023 में वैकेंसी निकली थी। लिखित परीक्षा कुछ महीने पहले हुई थी। यह 300 अंकों की थी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सही जवाब लिए दो अंक निर्धारित था। निगेटिव मार्किंग भी था। इसका रिजल्ट अक्टूबर 2024 में जारी किया गया था। इसके आधार पर 45 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चिंहित किया गया। साक्षात्कार 17 दिसंबर को सीजीपीएससी से आयोजित किया गया और शाम को रिजल्ट भी जारी कर दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *