सवाई माधोपुर के पुराने शहर में इन दोनों लेपर्ड का आतंक छाया हुआ है लेपर्ड रोजाना रात को रामलीला मैदान डूंगरपाड़ा, 72 सीढ़ी स्कूल और राजबाग इलाके में चहलकदमी करता हुआ दिखाई देता है जिससे यहां दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों ने वन विभाग से यहां पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। फिर से अनहोनी की आशंका स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में लेपर्ड बेहतर सिटी स्कूल पर नजर आया था जिसके बाद रामलीला मैदान में लेपर्ड दिखाई दिया था रामलीला मैदान में एक गाय के बछड़े पर लेपर्ड ने हमला कर दिया था जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को भी दी थी जिसके बाद सोमवार रात को रामलीला मैदान इलाके में फिर से लेपर्ड चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। वहीं मंगलवार रात को पंसेरी बालाजी के पीछे लेपर्ड की रात तेज आवाज सुनाई दी। जिससे यहां भय माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर के पुराने शहर के नीम चौक इलाके में लेपर्ड ने एक 7 वर्षीय बालक विक्रम बंजारा पर हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। अब शहर में फिर से लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों को यहां अनहोनी की आशंका सताने लगी है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से तुरंत पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ा जाए। जिससे लोगों को लेपर्ड के आतंक और भय से मुक्ति मिल सके।


