धान खरीदी केन्द्रों की एसडीएम करेंगे मॉनिटरिंग

भास्कर न्यूज | कोरबा जिले के धान खरीदी केन्द्रों की एसडीएम नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। ताकि धान खरीदी की प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से संचालित हो सके। मंगलवार को टीएल बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने अधिकारियों से कहा कि केन्द्रों में धान बेचने पहुंचने किसानों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। केन्द्रों में धान की आवक बढ़ने पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इसके लिए सभी सतर्क रहें। धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गोदाम, दुकानों में अवैध भंडारण न हो इसके लिए जांच करने प्रशासनिक अमले की टीम पहुंचेगी। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर वसंत ने जरूरी निर्देश दिए हैं। धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी से कहा कि केन्द्रों में बारदाने का पर्याप्त भंडारण रहे, यह ध्यान रखा जाए। राज्य शासन के एक साल पूरा होने पर सरकार की गाइडलाइन अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पर अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित भी किया। जर्जर व भवन विहीन ग्राम पंचायतों की सूची तैयार की जाएगी। यह सूची जिला पंचायत सीईओ को तैयार करने कहा है। समाज कल्याण विभाग 19 दिसंबर से ब्लॉक स्तर पर दिव्यांगजन आकलन शिविर लगा रही है। इस शिविर के रोजाना की जानकारी कलेक्टर के समक्ष पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *