होली के त्यौहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा तीन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मऊ-वलसाड दो फेरे व जबलपुर-सोगरिया और सोगरिया-दानापुर एक एक फेरे करेगी। -गाड़ी संख्या 05017 (मऊ–वलसाड) का संचालन 28 फरवरी व 7 मार्च को कुल 02 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर मऊ जंक्शन स्टेशन से 03.45 बजे रवाना होगी, जो बयाना जंक्शन रात 9.33 बजे, गंगापुर सिटी 10.30 बजे, अगले दिन कोटा जंक्शन 00.50 बजे, रामगंज मंडी 01.53 बजे एवं भवानी मंडी 02.16 बजे पर ठहरते हुए दोपहर 12.35 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05018 (वलसाड–मऊ) का संचालन 1 व 8 मार्च को 02 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन वलसाड स्टेशन से दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन भवानी मंडी 01.03 बजे, रामगंज मंडी 01.28 बजे, कोटा जंक्शन 02.35 बजे, गंगापुर सिटी 04.35 बजे एवं बयाना जंक्शन 06.43 बजे पर ठहरते हुए तीसरे दिन 00.45 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मऊ जंक्शन, बेल्थरा रोड, सलेमपुर जंक्शन, भटनी जंक्शन, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला जंक्शन, ईदगाह जंक्शन, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत स्टेशनों रुकेगी। जबलपुर–सोगरिया (कोटा) होली स्पेशल ट्रेन(एकतरफा) गाड़ी संख्या 01707 (जबलपुर–सोगरिया(कोटा) का संचालन रविवार 1 मार्च को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन से 9.05 बजे रवाना होगी। गुना शाम 5.50 बजे, बारां 7.53 बजे होते हुए 9.05 बजे सोगरिया पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, मलकहेड़ी, गुना, बारां स्टेशनों पर ठहरेगी। सोगरिया (कोटा)–दानापुर–सोगरिया गाड़ी संख्या 09803 (सोगरिया (कोटा)–दानापुर) का संचालन 1 मार्च रविवार को 1 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन सोगरिया (कोटा) स्टेशन से रात 11.10 बजे रवाना होगी, बारां 11.53 बजे, सालपुरा 00.28 बजे (अगले दिन) एवं छबड़ा गुगोर 00.48 बजे (अगले दिन) पर ठहरते हुए रात 11.45 बजे (अगले दिन) दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804 (दानापुर–सोगरिया (कोटा)) का संचालन 3 मार्च मंगलवार को 1 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दानापुर स्टेशन से दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी। छबड़ा गुगोर रात 10.18 बजे, सालपुरा 10.33 बजे एवं बारां 11.13 बजे ठहरते हुए अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सोगरिया, बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर पर ठहरेगी।


