रातू: वें​टिलेटर तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात की चोरी

थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में 21 फरवरी की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकद पांच हजार रुपए की चोरी कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह तब हुई, जब वे सोकर उठे। पीड़ित विवेक कुमार मिश्र (पिता स्व. सुरेश मिश्र) ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार परिवार अन्य दिनों की तरह भोजन कर सो गया था। देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर वेंटिलेटर के रास्ते घर के अंदर घुस गए और अलमारी में रखे जेवरात निकाल लिए। नकद पांच हजार रुपए भी साथ ले गए। चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, एक मांग टीका, तीन नथ, दो जोड़ी सोने की बालियां, सात सोने के नोज पिन, एक सोने का लॉकेट, 19 चांदी की पायल, 17 चांदी के बिस्किट, 13 चांदी के सिक्के, नौ जोड़ी बिछिया, चार चांदी के ब्रेसलेट, तीन चांदी की चेन, एक चांदी का कमरबंद और चार चांदी के लॉकेट शामिल हैं। रातू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *