भीलवाड़ा में गेहूं-मेथी की आड़ में अफीम की खेती:बागौर थाना पुलिस ने 2655 पौधे जब्त किए, एक आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले के दादिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं और मेथी की फसल के बीच छिपाकर बोए गए 2655 अफीम के पौधे जब्त किए हैं। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद पौधों पर डोडे आ चुके थे और उनमें चीरा लगाकर अफीम निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। बागौर थाना क्षेत्र का मामला मामला बागौर थाना क्षेत्र का है। थानाप्रभारी भंवरलाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि टहुंका सरहद क्षेत्र के एक खेत में फसल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। जांच के दौरान गेहूं और मेथी की कतारों के बीच अफीम के पौधे लगे मिले। गिनती करने पर कुल 2655 पौधे पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फसल के बीच बोई अफीम प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पुलिस कार्रवाई और पकड़े जाने से बचने के लिए गेहूं और मेथी की फसल के बीच अफीम के पौधे बोए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बद्रीलाल पुत्र हीरालाल जाट, निवासी दादिया, को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *