सीकर जिले में 20 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात को अपने कमरे में सोई थी। जो सुबह घरवालों को नहीं मिली। अब परिवार के लोगों ने किडनैपिंग की आशंका जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। 20 साल की युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 22 फरवरी की रात को उनकी 20 साल की बेटी करीब 11:30 बजे अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। इसके बाद सुबह जब 4:30 बजे परिवार के लोग उसे उठाने के लिए गए तो वह कमरे में नहीं मिली। परिवार के लोगों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी मालूम किया लेकिन युवती का कुछ भी पता नहीं चल पाया। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी का किडनैप हुआ है। वहीं सीकर जिले में 33 साल की महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। 33 साल की महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 23 फरवरी की सुबह 9:30 के करीब उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। उनकी पत्नी के पास एक मोबाइल भी है जो लगातार स्विच ऑफ है। यह खबर भी पढ़ें : 12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच नाबालिग स्टूडेंट लापता:दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था, पिता के पास मैसेज किया-‘पापा बचा लो मुझे, ये लोग मारेंगे’ सीकर जिले में 17 साल के नाबालिग लड़के के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़का दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। जो वापस नहीं लौटा। लड़के ने अपने पिता के फोन पर मैसेज किया कि पापा मुझे बचा लो। ये लोग मुझे मारेंगे। फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़के की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)


