VMOU में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स के जरूरत की खबर:एमएससी की 1450 सीट व बीएड की 500 सीट के लिए 27 तक भर सकते है ऑनलाइन आवेदन

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) के एम.एस.सी व बी.एड.पाठ्यक्रम के सत्र जनवरी 2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया हैं। निदेशक विज्ञान व तकनीकी विद्यापीठ प्रो. अनुराधा दुबे ने बताया कि विश्विद्यालय के M.Sc.( बॉटनी,केमिस्ट्री, फिजिक्स व जूलॉजी) की 1450 सीट में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में B.Sc. पास होना अनिवार्य है।। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी VMOU की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक की सहायता से 500 रूपए आवेदन शुल्क के साथ अपना फॉर्म 27 फरवरी तक भर सकते हैं। पात्रता व प्रवेश नियम संयोजक प्राणी शास्त्र डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी ऑनलाइन उपलब्ध गाइडलाइन व पात्रता शर्तें अच्छे से पढ़ लेवे। परिणाम का इंतजार कर रहे या वर्तमान में बीएससी में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते। अभ्यर्थी का प्रवेश मेरिट,उसके द्वारा भरे गए अध्ययन केंद्रों के विकल्प, राजस्थान सरकार के आरक्षण नियमों, और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। एम.एस.सी में विश्विद्यालय के विभिन्न अध्ययन केंद्रों में बॉटनी मे 325, जूलॉजी में 325, फिजिक्स में 300 तथा केमिस्ट्री में 500 सीटें हैं। अभ्यर्थी को अपनी रुचि के विषय में उपलब्ध सभी सेंटरों के विकल्प अपनी वरीयता के हिसाब से भरने आवश्यक हैं। पात्र अभ्यर्थी एम.एस.सी. के किसी एक विषय में ही अप्लाई कर सकते है। दूरस्थ बी.एड.पाठ्यक्रम में आवेदन का भी अंतिम अवसर शिक्षा विद्यापीठ की निदेशक प्रो कीर्ति सिंह ने बताया कि बी.एड. पाठ्यक्रम की 500 सीटों पर भी प्रवेश में आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी ही है। जिसमें सेवारत प्राइमरी शिक्षक जिन्होंने नियमित रूप से डीएलएड कोर्स किया है, और स्नातक योग्यता रखते है, वे आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश का आधार स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंक व लागू आरक्षण नियम होंगे। कैसे करे आवेदन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि ,पहचान पत्र,फोटो तथा हस्ताक्षर की सॉफ्ट कॉपी अपने पास रखे। अन्य पिछड़ा वर्ग , अति पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी सुनिश्चित करे कि उनका प्रमाण पत्र एक साल से पुराना न हो। जारी होने की तिथि एक वर्ष से पूर्व होने पर वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र भरकर अपलोड करें। राज्य सरकार के नियमानुसार किसी भी परिस्थिति में तीन साल से पुराना प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन अभ्यर्थी स्वयं ऑनलाइन या राजस्थान में स्थित किसी भी ई-मित्र केंद्र से कर सकते हैं। राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते है। लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ देय नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *