पाली में एक्सीडेंट में भतीजे की मौत, चाचा घायल:घर लौटते समय हुआ हादसा, राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

पाली में मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने मृतक का शव बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और घायल का उपचार जारी है। जेतपुरा लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के जेतपुरा निवासी प्रकाश (30) पुत्र भेराराम अपने चाचा सवाराम (45) पुत्र रामाराम भील के साथ बाइक से मंगलवार देर शाम जेतपुरा की ओर लौट रहा था। खौड़ गांव के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बांगड़ अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद दोनों घायलों को राहगीरों ने पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट कराया गया। वहीं घायल सवाराम के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार जारी है। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। प्रकाश शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। उसकी असमय मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रकाश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर भी गहरा असर डाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *