युवती की प्रेमी के साथ रहने की इच्छा,परिजनों का हंगामा:एडीएम के सामने जताई सहमति; पुलिस गाड़ी के आगे लेटी नाराज मां

उदयपुर में एक युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इस पर उसके बयान के लिए पुलिस ने एडीएम के सामने पेश किया। युवती की सहमति के बाद बाहर युवती की मां ने हंगामा कर दिया। यह मामला उदयपुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर मंगलवार देर शाम हुआ। युवती के बयान दर्ज कराने के लिए प्रताप नगर थाना पुलिस ने उसे एडीएम के सामने पेश किया था। इस पर युवती ने युवक से शादी कर उसके साथ रहने की इच्छा जताई। इस पर नाराज मां पुलिस गाड़ी के आगे लेट गई। युवती को पुलिस ले जाने लगी तो मां गाड़ी के सामने लेट गई
लड़की की सहमति के बयान के बाद परिजन नाराज हो गए। बयान के बाद पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर युवती को कलेक्ट्री से लेकर रवाना हो गई। इस पर युवती की मां ने पुलिस की गाड़ी रोकने की कोशिश की। वह सड़क पर गाडी के सामने लेट गई और चिल्लाते हुए लड़की को रुकने की बात कहती रही। इस घटनाक्रम को देख चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लड़की की मां को अलग करते हुए वहां से हटाने की कोशिश की। उसे हटाने के बाद गाड़ी को रवाना किया गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद लड़का-लड़की को दस्तयाब किया था: थानाधिकारी
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया- थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में पुलिस ने तलाश करते हुए लड़की के साथ लड़के को भी दस्तयाब किया। पूछताछ में पता लगा कि युवक-युवती का प्रेम का मामला है। दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। बाद में दोनों को एडीएम के सामने पेश किया गया। जहां लड़की ने लड़के के साथ रहने का बयान दिया। इस पर लड़की के घरवाले सहमत नहीं थे। लड़की की मां ने ​इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। जिन्हें समझाइश कर शांत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *