जोधपुर में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। वाहन चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जोधपुर कमिश्नर रेट वेस्ट जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की दी घटनाएं सामने आई हैं। बासनी थाने में रिपोर्ट में कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाना निवासी जयेश मेवाड़ा ने बताया कि वह किसी जानकार से मिलने के लिए जोधपुर एम्स आया था। गेट नंबर 3 के सामने अपनी बाइक खड़ी करके मिलने चला गया। जब वापस आकर वहां देखा तो बाइक नहीं मिली। आसपास पूछने और ढूंढने पर भी पता नहीं चल पाया। कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कांस्टेबल कमलचंद्र को सौंपी है। भगत की कोठी में बाइक चोरी दूसरा मामला भगत की कोठी थाने में सामने आया है। तंबोलिया बासनी माता का थान के रहने वाले महिपाल में थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल आरिफ मोटर्स के पास खड़ी की थी। इसके बाद किसी काम से चला गया और वापस आकर देखी तो बाइक वहां नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच सहायक उप निरीक्षक नेनाराम को सौंप गई है।


