प्रदेश के गिरदावर कल से राजस्व मंडल पर देंगे धरना:आदेश की पालना और नियमित डीपीसी नहीं करने पर जताएंगे विरोध

प्रदेश के भू अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर) कल व 27 फरवरी को राजस्व मण्डल के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। नियमित डीपीसी नहीं करने और राज्य सरकार की सहमति के बाद भी सरकार के आदेश की पालना नहीं करने के विरोध में होने वाले धरने में प्रदेशभर के गिरदावर जुटेंगे। राजस्थान कानूनगो संघ के अनुसार- राजस्व मण्डल द्वारा कार्मिक विभाग की सहमति के बाद भी जोधपुर संभाग की रिव्यु डीपीसी के लिए राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं की जा रही है। मण्डल द्वारा वर्ष 2025-26 की आईएलआर से नायब तहसीलदार पद के लिए नियमित डीपीसी नहीं की जा रही है। इसके अभाव में कई वरिष्ठ आईएलआर बिना प्रमोशन पाए ‌ही रिटायर हो गए और कई रिटायर होने के नजदीक हैं। ऐसे में नियमित डीपीसी नहीं होने से ये सभी प्रभावित होंगे। बता दें कि 21 फरवरी को हुई राजस्थान कानूनगो संघ की महासमिति की बैठक में राजस्व मण्डल के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करने के लिए सहमति बनी थी। ………. पढें ये खबर भी…. अजमेर में आज 7 घंटे तक रहेगा पावर कट:20 इलाकों में नहीं होगी सप्लाई, मेंटेनेंस काम के चलते बंद रहेगी बिजली अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस काम के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 7 घंटे तक पावर कट होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह साढे़ 9 से 5 बजे के बीच बिजली कटौती की जाएगी। पढें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *