डीडवाना-कुचामन में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार:20 होटल और ढाबों की तलाशी ली, 500 गाड़ियों की जांच की

डीडवाना-कुचामन जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुचामन सिटी सहित हाईवे पर स्थित होटल-ढाबों की तलाशी ली गई और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। अभियान में 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और 500 वाहनों की जांच की गई। यह कार्रवाई एसपी ऋचा तोमर के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा ने किया, जबकि वृत्ताधिकारी कुचामन शहर मुकेश चौधरी के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों पर नाके लगाकर सघन जांच की। 2 महिला, 1 पुरुष गिरफ्तार
पुलिस ने कुचामन सिटी हाईवे पर स्थित लगभग 20 होटल और ढाबों की गहन तलाशी ली। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए 1 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी कर कुल 500 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान बनाए गए। कार्रवाई के दौरान तेज गति से वाहन चलाने के लिए 122 चालान, काली फिल्म लगे वाहनों के लिए 44 चालान, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए 68 चालान और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के लिए 3 चालान काटे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *