कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में अधिकारियों को लगाई फटकार:बोले- आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्रशासन की पहली प्राथमिकता

झुंझुनूं के बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत कलाखरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने की। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पेयजल, बिजली, सड़क, पेंशन और राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जनसुनवाई औपचारिकता नहीं, समाधान जरूरी डॉ. गर्ग ने एक-एक कर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल आवेदन लेने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक समस्या का प्रभावी और समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी विभाग समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करें। इन मुद्दों पर रही प्रमुख चर्चा मौके पर ही फाइलें सौंपी, रिपोर्ट कार्ड मांगा कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों की फाइलें सौंपते हुए निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक तक सभी मामलों का समाधान कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और पारदर्शी तरीके से उनका निस्तारण हो। कई अधिकारी रहे मौजूद चौपाल में जिला परिषद के सीईओ कैलाश यादव, बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित तहसीलदार, विकास अधिकारी और विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान प्रशासनिक टीम ने कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर ग्रामीणों को राहत देने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *