भरतपुर के कई इलाकों में होगी बिजली कटौती:मेंटेनेंस के चलते दोपहर में होगी कटौती, जानें-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

भरतपुर में आज जवाहर नगर, स्वर्ण जयंती में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक 11KV सिटी फीडर, वैगन फैक्ट्री, कॉलोनी फीडर, MES पर बिजली कटौती की जाएगी। जवाहर नगर कर स्वर्ण जयंती नगर में BDA विकास करेगा। साथ ही मोतीझील GSS पर मेंटेनेंस का काम होगा इसलिए 11KV सिटी फीडर, वैगन फैक्ट्री, कॉलोनी फीडर, MES फीडर पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर में 2 घंटे की बिजली कटौती भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड (BESL) के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर में विकास कार्य किया जा रहा है। जो पहले से तय था। ऐसे में जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर स्थित 11KV फीडर की सप्लाई दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली BESL द्वारा सुभाष नगर में मेंटेनेंस के काम के दौरान आसपास के इलाकों में बिजली नहीं आएगी। वहीं जवाहर नगर राजेंद्र नगर के कुछ इलाका, जवाहर नगर, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड, प्रदीप हॉस्पिटल के पीछे का इलाके में बिजली नहीं आएगी। स्वर्ण जयंती नगर का फीडर बंद होने के कारण बापू नगर, भूरी सिंह व्यायामशाला, जवाहर फार्म हाउस, अलख झलक बगीची का इलाका, वायु बक्श आश्रम का इलाके में बिजली कटौती रहेगी। मोती झील GSS पर होगा मेंटेनेंस का काम वहीं मोती झील GSS पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक 11KV सिटी फीडर, वैगन फैक्ट्री स्थित 11KV फीडर, कॉलोनी फीडर और MES फीडर बंद रहेगा। इसलिए सिटी फीडर बंद होने से रंजीत नगर कॉलोनी, कच्ची बस्ती, गिर्राज कॉलोनी, अलादीन का नगला, रेलवे कॉलोनी में 1 घंटे बिजली नहीं आएगी। 4 फीडर रहेंगे बंद वहीं MES फीडर बंद होने से अखड्ड तिराहे के आसपास इलाके में बिजली नहीं आएगी। कॉलोनी फीडर बंद होने से सिमको फैक्ट्री एरिया, मालगोदाम रोड़, मुरली चित्र लोक, तूफानी नगला में दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक लाइट नहीं आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *