ट्रक में घुसी सब्जी से भरी पिकअप:लिफ्ट लेकर जयपुर ड्यूटी पर जा रहे दो कॉन्स्टेबल और ड्राइवर घायल

पाली में हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में सब्जी से भरी पिकअप आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में ड्राइवर और लिफ्ट लेकर ड्यूटी पर जा रहे दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। तीनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसा मंगलवार देर रात गुंदोज के पास हुआ। गुंदोज चौकी प्रभारी समुंद्रसिंह ने बताया- उदयपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उदयपुर पुलिस लाइन के कॉन्स्टेबल घायल हादसे में उदयपुर पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल कमलेश और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जयपुर ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे और निजी वाहन नहीं मिलने पर पिकअप में लिफ्ट ली थी। वहीं ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बांगड़ हॉस्पिटल से किया गया रेफर घटना के बाद तीनों घायलों को देर रात पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों कॉन्स्टेबलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *