झाड़ू पौछा करने वाली महिला बन घर में घुसी:बुजुर्ग को बातों में लगा सोने का मंगलसूत्र, चांदी के बर्तन व नकदी चोरी कर ले गई

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के मोती डूंगरी में दो महिलाएं एक घर से दो हैंड बैग और कीमती सामान चोरी कर ले गई। जो झाझू पौछे का काम करने के बहाने घर में घुसी थी। वहां एक ने बुजुर्ग महिला को बातों में लगाया और दूसरी ने अलमारी के अंदर से बैग उठाए और कीमती सामान चोरी किए। घर से सोने का मंगलसूत्र, चांदी के बर्तन, चांदी के सिक्के, चांदी की जेवर सहित 20 हजार रुपए की नकदी ले गई। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिलाओं को ढूंढ़ने में लगी है। मामला 20 फरवरी का है। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोती डूंगरी निवासी अनु अग्रवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि 20 फरवरी को सुबह 10 बजे के आसपास दो महिलाएं उनके घर पर पहुंची थी। जिन्होंने कहा कि वे बगल में ही झाडू पौछा का काम करती है। किसी ने बताया कि आपको भी जरूरत है। उनको बाद में आने को कहा। वे जब दोपहर बाद आई तब घर में बुजुर्ग सास ही थी। बाकी कोई नहीं था। दोनों महिलाओं ने बुजुर्ग सास को बातों में लगाया। उनमें से एक महिला अंदर चली गई और अलमारी खोलकर हैंड बैग उठाए। कीमती सामान जेवर चोरी कर लिए। उसके बाद दुबारा आने की बात कहकर निकल गई। जब वह स्कूल से घर आई तो अलमारी को सामान बिखरा मिला। इसके बाद देखा तो अलमारी के अंदर से कीमती सामान भी नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *