झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का छठा दिन:21 मोटरयान निरीक्षक की होगी नियुक्ति, चापाकल मरम्मती, सड़क-पूल निर्माण का उठा मामला

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने नगरपालिक सेवा में नियुक्ति के मामले को उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जेपीएससी से नियुक्ति नगरपालिका कर्मचारी सरकार के कर्मी हैं या नगर पालिका के। वहीं उन्होंने नगरपालिका नियुक्ति नियमावली के मुद्दे को भी उठाया। इसके जवाब में मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि राज्य सरकार नियुक्ति नियमावली बना रही है। साथ ही यह स्पष्ट किया की। नियुक्त कर्मी नगरपालिका सेवा कैडर के कर्मचारी हैं। 21 मोटरयान निरीक्षक की होगी नियुक्ति सदन में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मोटरयान निरीक्षक नियुक्ति को लेकर सवाल किया। जिसके जवाब में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया कि सरकार ने 2023 में 46 पदों की अधियाचना की गई थी। अधियाचना के बाद हमने 40 मोटरयान निरीक्षक की नियुक्ति हमने की है। जिसमें तीन पहले से कार्यरत थे। 6 आउटसोर्स से लाए थे। वर्तमान में हमने 21 पद सृजित किए हैं। जिसपर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *