12वीं का पेपर देने जा रहे छात्र-छात्रा का हुआ एक्सीडेंट:तेज रफ्तार बाइक टर्न पर स्लिप हुई, आखिरी पर्चा नहीं दे पाए

अंबाह में 12वीं की गणित विषय की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे तोरगांव मोड़ पर हुई। दोनों छात्र 12वीं की आखिरी बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाए। परीक्षत का पुरा निवासी 17 वर्षीय छात्रा दिव्या पुत्री कमल सिंह गहलोत और 18 वर्षीय छात्र नितिन श्रीवास पुत्र रामसुंदर अपने घर से साधु पुरा स्थित संदीपनी स्कूल के लिए निकले थे। रास्ते में तोरगांव मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्र परीक्षा के लिए देर होने के कारण तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहे थे। दोनों के सिर में आई चोट दुर्घटना में दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अंबाह सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल छात्रों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना के कारण वे अपनी 12वीं की आखिरी बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *