अजमेर में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। फोटोज से ब्लेकमेल कर धमकाने का आरोप भी पीड़िता ने लगाया है। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजमेर के एक गांव में रहने वाली पीड़िता ने गंज थाने में रिपोर्ट दी कि आरोपी की उसकी बहन से सगाई हुई, इस कारण वह उसके सम्पर्क में आई। कुछ दिनों तक बात हुई और बाद में वह कहने लगा कि उससे शादी करेगा। कुछ समय बाद वह अजमेर आया और फोन कर चौपाटी बुलाया। इसके बाद उसके साथ कुछ फोटो ली। करीब छह महीने पहले आरोपी अजमेर आया, उसने फोन कर पीड़िता को धमकी दी कि अगर नहीं आई तो तेरे घर वालों को जान से मार दूंगा। डर के कारण पीड़िता उससे मिलने गई तो आरोपी पीड़िता को अपने दोस्त के घर वैशाली नगर लेकर गया। वहां चाय पीने के लिए दी और इसके बाद उसे होश नहीं रहा। इसके बाद उसके साथ रेप किया और फोटोज ले ली। उसी फोटो के आधार पर वो बार-बार ब्लैकमेल करता रहा, धमकिया देता रहा। जब पीड़िता ने अपने पैरेंट्स को बताया तो उसके भाई ने आरोपी से बहन की सगाई तुड़वा दी, जिससे वह और ज्यादा चिढ़ गया। और पीड़िता को खुले आम बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने कहा कि हमने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया और बाद में उसकी जमानत हो गई। अब भी आए दिन अलग-अलग नंबरों से मैसेज करता रहता है और धमकी देता है कि मुझे व मेरे परिवार को इतना बदनाम कर देगा कि सबको आत्महत्या करनी पड़ेगी। इसलिए इज्जत और परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई उगमा राम को सौंपी है। …………. पढें ये खबर भी…. प्रदेश के गिरदावर कल से राजस्व मंडल पर देंगे धरना:आदेश की पालना और नियमित डीपीसी नहीं करने पर जताएंगे विरोध प्रदेश के भू अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर) कल व 27 फरवरी को राजस्व मण्डल के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। नियमित डीपीसी नहीं करने और राज्य सरकार की सहमति के बाद भी सरकार के आदेश की पालना नहीं करने के विरोध में होने वाले धरने में प्रदेशभर के गिरदावर जुटेंगे। पूरी खबर पढें


