फाजिल्का में कार-बस में टक्कर, मुआवजे को लेकर हंगामा:युवती ने ड्राइवर पर लगाया मारपीट का आरोप, दूसरे पक्ष ने नकारा

फाजिल्का जिले में अबोहर बस अड्डे के बाहर एक बस और कार की मामूली टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। कार सवार युवती ने बस चालकों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बस ड्राइवर ने भी युवती और उसके सहयोगी पर अपने कागजात का अपमान करने और बस का समय खराब करने का आरोप लगाया है। सिटी वन पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में भर्ती वर्मा पंप संचालक की बेटी नैनिता ने बताया कि सोमवार शाम वह अपनी कार से बस स्टैंड के पास बराड़ बेकरी से गुजर रही थी। बस ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप इस दौरान एक शव वाहन आने पर उसने अपनी कार रोकी। इसी दौरान, एक नोहरे से बस निकाल रहे ड्राइवर ने लापरवाही से उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे हजारों का नुकसान हुआ। नैनिता के अनुसार, जब उसने बस ड्राइवर से बात की तो उन्होंने मुआवजा देने के बजाय दुर्व्यवहार किया और बस अड्डे पर मौजूद अन्य ड्राइवरों ने भी उससे मारपीट की। बस ड्राइवर ने युवती पर लगाया आरोप दूसरी ओर, बस ड्राइवर ने नैनिता के आरोपों को नकारते हुए उस पर और उसके सहयोगी पर उसके केसों (कागजातों) का अपमान करने और बस का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया। ड्राइवर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण बस अड्डे पर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। बस में सवार यात्रियों को फाजिल्का भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं सिटी वन पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *