बिलासपुर जोन के GM ने दाधापारा-दगौरी रेललाइन का निरीक्षण किया:ट्रैक, संचालन की जांच; बिल्हा में 8.85 करोड़ से स्टेशन पुनर्विकास

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने दाधापारा–दगौरी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक, सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस खंड पर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य जारी है, जिसके पूरा होने से रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि और यातायात दबाव में कमी आने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा और परिचालन व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने दाधापारा स्टेशन पर स्टेशन बुकिंग ऑफिस, सिग्नल और टेलिकॉम गुमटी का भी निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने बिल्हा रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 8.85 करोड़ रुपए की लागत से यात्री सुविधाओं का उन्नयन, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। दगौरी स्टेशन का भी निरीक्षण उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने और संरक्षा-यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा महाप्रबंधक ने दगौरी स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, संचार प्रणाली और संरक्षा मानकों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने सुधार करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *